Kashi ka News सिगरा पुलिस द्वारा 25 हजार का इनामी शिवा सिंह गिरफ्तार।

 सिगरा पुलिस द्वारा 25 हजार का इनामी शिवा सिंह गिरफ्तार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0165/2026, धारा- 109(1)/3(5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि0 थाना सिगरा से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त शिवा सिंह उर्फ शिवम् सिंह पुत्र शिव प्रकाश सिंह निवासी गंगानगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ, उम्र करीब 20 वर्ष को प्रेम शिवकला लान गंगानगर अमौसी लखनऊ से दिनांक- 1/11/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आवेदक दिनांक 4/05/2026 को वह अपने घर के बाहर खड़े थे उसी वक्त अचानक एक सिल्वर/सफेद कलर की अल्टो कार से कुछ अज्ञात व्यक्ति जो घात लगाकर बैठे थे कि उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर उनके ऊपर फायरिंग कर गाली-गलौज करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0165/2026, धारा- 109(1)/3(5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से संबंधित 1 अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्व0 अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम रूहट्टा पोस्ट उमरपुर, हुसैनाबाद थाना कोतवाली, जौनपुर, उम्र करीब 30 वर्ष को थाना सिगरा प्रांगण से दिनांक 6/05/2026 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा, उ0नि0 शिवम् चौकी प्रभारी नगर निगम थाना सिगरा, म0उ0नि0 डाली साहू थाना सिगरा, हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा, का0 मृत्युंजय सिंह थाना सिगरा शामिल थे।

SOURCE: INFORMATION BY DCP KASHI ZONE, VARANASI POLICE.