Kashi ka News मारवाड़ी समाज का दीपावली मिलन समारोह संम्पन्न।

 मारवाड़ी समाज का दीपावली मिलन समारोह संम्पन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी मारवाड़ी समाज एवं मारवाड़ी महिला संगठन वाराणसी द्वारा लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में दीपावली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने लक्ष्मी, गणेश जी की पूजन कर, एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां दी। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ ने कहा कि काशी में मारवाड़ी समाज के सभी लोगों का हम लोग स्वागत करते हैं, मारवाड़ी समाज भवन का नवीनीकृत कराया गया, जिसमें बाहर से आए समाज के लोगों को ठहरने की सुविधा प्रदान कर सकें। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल समाजसेवी आर के चौधरी, दीपक बजाज ने संयुक्त रूप ने अपने उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है, हम समर्पण के साथ राष्ट्र के निर्माण और विकास में हर संभव योगदान करते आ रहे हैं। मारवाड़ी समाज की एकता ही राष्ट्र हित में सहायक होगी हम सभी लोग मिलकर समाज के हर समस्याओं का निदान करेगे। संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने मारवाड़ी समाज द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। संस्था के कार्यक्रम संयोजक आलोक बोहरा व अनुप पोद्दार शिवपुर द्वारा समारोह में अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के दीप प्रज्वलन, बच्चों द्वारा गणेश वंदना के तत्पश्चात भजन गायक उत्तम दा द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। अंत में निःशुल्क मेघा लकी ड्रा में 25 लोगों को आकर्षक गिफ्ट बांटा गया। संचालन संस्था मनमोहन लोहिया, धन्यवाद प्रकाश आलोक पोद्दार ने किया। संयोजन में अध्यक्ष अनूप सर्राफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, समाज सेवी आर के चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, राम बूबना, प्रदीप तुलस्यान, श्रीनारायण खेमका, श्याम सुंदर प्रसाद, अजय यादुका, अनुज डिडवानिया, कमल अग्रवाल, अनीत गिनोडिया, प्रिती बाजोरिया, दीपक गोयल आदि उपस्थित थे।

SOURCE: INFORMATION BY VARANASI MARWADI SAMAJ &MARWADI MAHILA SANGTHAN VARANASI.