Kashi ka News प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चल रहे आर के मैरेज लॉन सील।

 प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चल रहे आर के मैरेज लॉन सील।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जिलाधिकारी निर्देश पर गुरूवार को वीडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित आर के मैरेज लॉन (सी 20/4, प्रजापति बाग, नई पोखरी, प्रजापति कुम्भकार हितकारिणी सभा परिसर) को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों का काफिला देख पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। ​जानकारी के अनुसार, प्रजापति कुम्भकार हितकारिणी सभा द्वारा वर्ष 1971 से संचालित विद्यालय 'चक्रधारी विद्या मंदिर' पर वर्ष 2021 में कोविड काल के दौरान लल्लापुरा निवासी रतन प्रजापति ने स्वयं को स्वघोषित मंत्री बताते हुए जबरन कब्जा कर लिया था। आरोप है कि रतन प्रजापति, राजेश प्रजापति और राहुल उर्फ हार्दिक प्रजापति ने एक गिरोह बनाकर संस्था की संपत्ति का आर्थिक दोहन शुरू किया। रतन प्रजापति ने अपने पुत्र राहुल उर्फ हार्दिक प्रजापति को फर्जी कागजातों के आधार पर स्कूल का फर्जी प्रधानाध्यापक बनाकर विद्यालय की आड़ में अवैध रूप से मैरेज लॉन संचालित कर मनमानी धन उगाही करने लगे। ​संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि रतन प्रजापति क्षेत्र का दबंग किस्म का व्यक्ति है, भय के कारण संस्था के पदाधिकारी, प्रजापति समाज के लोग परिसर के भीतर जाने से कतराते थे, क्योंकि अंदर जाने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फँसाने तथा जान-माल की धमकियाँ दी जाती थीं। पूर्व में संस्था द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका (पीआईएल) भी दाखिल की गई थी, जो तकनीकी/बोनाफाइड आधार पर खारिज हो गई थी, और अंततः वर्ष 2025 में यह विद्यालय बंद हो गया। संस्था के लोगो ने दृढ़ संकल्प लिया था कि "जब समाज का स्कूल नहीं चलेगा, तो अब यह अवैध लॉन भी बंद होकर रहेगा।" उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से संस्था के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न होने के बाद चले तीन वर्षों के लंबे संघर्ष और अथक प्रयासों के उपरांत आज यह अवैध लॉन सील हो सका है। पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल), वाराणसी द्वारा आदेश संख्या-1129/प्रोटोकाल-सराय/2026 (दिनांक 28.9.2026) के माध्यम से बिना लाइसेंस/पंजीकरण, फायर एनओसी एवं विद्युत सुरक्षा मानकों के बिना संचालित इस लॉन पर तत्काल रोक लगाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही शासन के शासनादेशों व सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट हवाला दिया गया था। ​इस बड़ी कार्रवाई के लिए संस्था के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त पूर्व एडीएम रामनयन वर्मा, संरक्षक सदस्य सेवानिवृत्त पूर्व अभियंता चेखुर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चक्रवाल 'राजू', विनोद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष गुलाब प्रसाद तथा वर्तमान अध्यक्ष कृपाशंकर प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. रामदुलार प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, उपमंत्री पवन कुमार, महिला उपमंत्री माया वर्मा, आय-व्यय निरीक्षक लक्ष्मी नारायण, संगठन मंत्री सोनी चक्रवाल, पुस्तकालय मंत्री एड, आशीष प्रजापति, मनोज कुमार, शोभनाथ प्रजापति, राजकुमार प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने जिलाधिकारी प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

SOURCE: INFORMATION BY VDA/ POLICE PRASHASHAN, VARANASI.