Kashi ka News काशी बिस्कुट एंड कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह।

 काशी बिस्कुट एंड कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल से संबद्ध काशी बिस्कुट कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को अंधरापुल स्थित सिटी गार्डन लाँँन में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री, वाराणसी व्यापार मंडल एवं काशी बिस्कुट कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने राज्यमंत्री का सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी द्वारा ई-कॉमर्स, ड्रग लाइसेंस, जीएसटी, खाद्य तेल पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, एफएसएसआई द्वारा नए नियम आदि औद्योगिक व व्यापारी विषयों पर चर्चा करते हुए सबसे पहले ई- कामर्स कम्पनियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ऑन लाइनव्यापार कंपनीयों द्वारा फुटकर एवं खुदरा व्यवसायियों को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रत्येक त्यौहारो में लुभावने बड़े-बड़े ऑफर देकर जनता को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। फ़ूड विभाग द्वारा छोटे एवं कुटीर उद्योगों पर छापा मारकर जबरदस्ती धन उगाही की जा रही है। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कविंद्र जायसवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि ऑनलाइन व्यापार से सभी फुटकर एवं खुदरा व्यापारी ही नहीं थोक व्यापारी भी परेशान हैं, हमें सबसे पहले अपने घर से ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार करना होगा एवं इनका मुकाबला करने के लिए हमें आपसी प्रतिस्पर्धा को भूलकर अपने आसपास के जनमानस को बढ़िया एवं उत्तम सामान को ऑनलाइन के प्रतिस्पर्धात्मक रेट पर देना होगा, सुविधाओं को बढ़ाना होगा। रमेश निरंकारी ने सरकार से मांग कि ₹1000 से अधिक मूल्य के सामानों की बिक्री पर ऑनलाइन खरीदारी पर रोक लगे। दीप्तिमान देव गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन सामान लेने से सामान की क्वालिटी भी सही नहीं होती है और उसको वापस करने में भी बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। विकास गुप्ता ने कहा कि फूड एंड ड्रग्स लाइसेंस को लेकर भी व्यापारी बहुत परेशान है जिसको की नए लाइसेंस नियम से व्यापारियों को केवाईसी के नाम पर शोषण हो रहा है। समारोह मे मुख्य रुप से अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, सुशील लखमणि, विश्वनाथ दुबे, देव गुप्ता, संजय गुप्ता, गुंगीत बग्गा, मनीष गुप्ता, विकास गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेंद्र राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, जय निहलानी, रमेश पाण्डेय, सुनील चौरसिया, हाज़ी शाहिद कुरैशी, रमेश रामकुमार यादव, संजय जायसवाल, ज्ञानेश्वर जायसवाल, पवन गुप्ता, शरद गुप्ता, सुजीत कुमार वर्मा, असद आफरीन, संतोष, कैलाश चौरसिया, चंचल सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

SOURCE: INFORMATION BY AJIT SINGH BAGGA, PRESIDENT, KASHI BISCUIT AND CONFECTIONERY VYAPAR MANDAL, VARANASI.