Kashi ka News पुलिस आयुक्त द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी।

 पुलिस आयुक्त द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एनपीएस, आवास एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपराध समीक्षा के दौरान विवेचनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं के अभियान चलाकर निस्तारण तथा सर्किलवार नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही, एनबीडब्लू की शत-प्रतिशत तामीला, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं शस्त्रों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। गुण्डा, गैंगस्टर, आबकारी एवं जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस एवं जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, पीड़ितों से फीडबैक तथा प्रभावी बीट पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। आगामी त्योहारों एवं देव दीपावली, गंगा महोत्सव, लेजर शो एवं आतिशबाजी के दृष्टिगत सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी, फ्लोटिंग बैरियर, गोताखोरों एवं नाविकों की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही, आरटीसी एवं जेडएफडी के लक्ष्यों की पूर्ति तथा श्रद्धालुओं के प्रति पुलिसकर्मियों का व्यवहार शालीन एवं संवेदनशील बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

SOURCE: PRESS NOTE ISSUED BY OFFICE OF POLICE COMMISSIONER, VARANASI.