Kashi ka News समाजसेवी एवं ग्रामवासियों ने अपने पैसे से बनवाया सडक।

 समाजसेवी एवं ग्रामवासियों ने अपने पैसे से बनवाया सडक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी-लखनऊ मार्ग, यूपीएसआईडीसी फूलपुर से ग्राम सभा बिंदा एवं करदहा, असबऱनपुर, रामपुर, सोइरी तथा लघुआ को जाती है, मलहथ व कठिराव क्षेत्र की सड़क पर हुए खतरनाक गड्ढों की वजह से प्रतिदिन होते दुर्घटनाओं देखते हूए ग्राम सभा बिंदा के समाजसेवी एडवोकेट कृष्णकुमार चौहान, संतोष कुमार पाल, हुसैन अली, माँ वैष्णो विल्डिंग मैटैरियल के अधिष्ठाता राजन यादव, राजेश यादव, राहुल यादव, रवि पाल दादा, सिंद्धार्थ चौहान, अरविन्द यादव आदि ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग तथा अपने पैसे से गड्ढायुक्त सडकों की मरम्मत करवाई। एक ओर जहा सड़क निर्माण से आने-जाने वालों को राहत के साथ ही दुर्घटनाओं से मुक्ति मिली वही ग्राम वासियों की एकता, मेहनत की चर्चा के साथ ही चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

SOURCE: INFORMATION BY ADVOCATE KRISHNA KUMAR CHAUHAN, SOCIAL WORKER, GRAM SABHA BINDA, AND LOCAL VILLAGERS, PHULPUR, VARANASI.