ताइक्वांडो से सर्वांगीण विकास नेतृत्व क्षमता की विकास- नंदलाल जायसवाल
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 2 नवंबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका के मुकाबले डॉ सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में आयोजित किए गए। इस आयु वर्ग में 8 भार वर्ग (वेट कैटेगरी) बालक एवं 8 भार वर्ग (वेट कैटेगरी) बालिका के मुकाबले कराए गए, जिनमें कुल 200 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों में प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता, धैर्य और परिश्रम से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव तबरेज सम्पू, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता, शिव जनक गुप्ता (उपाध्यक्ष, छात्र संच, एमजीकेवीपी) एवं श्रीमती रागिनी (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी) उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ खेलते रहने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में सचिव नन्दलाल जायसवाल ने कहा कि काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम है। ताइक्वांडो जैसे अनुशासित खेल से युवाओं में आत्मरक्षा की क्षमता, शारीरिक सुदृढता, मानसिक एकाम्ग्रता तथा सकारात्मक जीवन-मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना को बनाए रखते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वाराणसी का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदन है।
SOURCE: INFORMATION BY SACHIV NANDLAAL JAISWAL.


