एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने बैठक एवं घेराव कर जताया विरोध।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उ0प्र0 के तत्वावधान में क्षेत्रीय प्रबन्धक एलपीजी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन, वाराणसी के विरुद्ध उ0प्र0, बिहार, झारखण्ड, म0प्र0 एवं छत्तीसगढ़ के सैकड़ों एलपीजी वितरकों /डीलरों द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक एचपीसीएल के मनमाने रवैये, डीलरों के विरुद्ध दमनात्मक कार्यवाही एवं शोषण के विरोध में तथा जनपद गाजीपुर की गैस एजेंसी जय माँ कष्टहरनी ग्रामीण वितरक, गाजीपुर को मनमाने एवं नियम विरुद्ध तरीके से द्वेष और बदले की भावना से दिनांक 24.10.2026 को निलम्बित किए जाने के विरोध में घेराव किया गया। जिस दिव्यांगता प्रमाण पत्र को आधार बनाकर निलम्बन की कार्यवाही की गई, वह वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं थी। इसके बावजूद उक्त प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेख दिनांक 2.11.2026 तथा 5.11.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन (यूडीआईडी) के माध्यम से विधिक रूप से जांचोपरान्त जारी कर दिए गए। इसकी सत्यापित सूचना आधिकारिक पत्र एवं ई-मेल के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबन्धक एलपीजी, वाराणसी को उपलब्ध करा दी गई, इसके बावजूद क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा निलम्बन की कार्यवाही वापस लेकर एजेंसी को बहाल नहीं किया गया। इस कारण एक सप्ताह पश्चात उपस्थित सभी डीलरों द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक के बाद घेराव किया गया। जय माँ कष्टहरनी गैस एजेंसी (एचपीसीएल) की बहाली की मांग को लेकर सैकड़ों वितरकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश सिन्हा, उ0प्र0 अध्यक्ष पीयूष राय, बिहार कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार, आजमगढ़ अध्यक्ष दूधनाथ सरोज, गोरखपुर जिलाध्यक्ष पितांसू सिंह, सिद्धार्थनगर अध्यक्ष राजीव शुक्ला, जिला सचिव चन्द्रमणि यादव, उ0प्र0 उपाध्यक्ष नितिन नाथ तिवारी, कुशीनगर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय सहित विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों से बड़ी संख्या में एलपीजी वितरक एवं डीलर उपस्थित रहे।
SOURCE: INFORMATION BY PIYUSH RAI, PRESIDENT, LPG DISTRIBUTER ASSOCIATION, UP, VARANASI.
