Kashi ka News श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा मिष्ठान,खिलौने व स्टेशनरी सामग्री वितरण।

 श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा मिष्ठान,खिलौने व स्टेशनरी सामग्री वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा शनिवार को दुर्गाकुंड स्थित राज्यकीय वृद्धाश्रम मे सेवा एवं दान वितरण कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग महिलाओं एवं बच्चों के बीच मिष्ठान, खिलौने एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। 

इस मौके पर फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह एवं रिंपी सिंह ने बताया कि दीपों का पर्व, प्रकाश पर्व दीपावली पर आज वृद्धाश्रम मे रहने वाली बुजुर्ग माताओं तथा पढ़ने वाले बच्चों में कॉपी, पेन आदि स्टेशनरी के सामग्री और छोटे बच्चों में खिलौने का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली पर्व पर माताओं, बच्चों मे खुशियां बांटना है। संस्था कमजोर, गरीब, असहाय वर्ग की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने के लिए संकल्पित है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह, रिंपी सिंह, वार्षिक सिंह, दीपक सोनकर, नीतू विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, डॉ आर पी सिंह, मीनू विश्वकर्मा, हितेश सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।

SOURCE: INFORMATION BY SHRI VISHWANATH AKSHAY SEVA FOUNDATION, VARANASI.