Kashi ka News मुख्य चुनाव आयुक्त को सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र से प्रेरणा लेनी चाहिए- राघवेंद्र चौबे

 मुख्य चुनाव आयुक्त को सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र से प्रेरणा लेनी चाहिए- राघवेंद्र चौबे

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। देश के लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध क्रम में वाराणसी में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का संदेश देने के लिए गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र’ डाक के माध्यम से प्रेषित, नदेसर स्थित प्रधान डाकघर से कोरियर किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि राजा हरिश्चंद्र ने सत्य की रक्षा के लिए अपना राजपाट, परिवार और सुख-सुविधाएं तक त्याग दी थीं, लेकिन सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। दूसरी ओर आज देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश के लोग लगातार सवाल उठा रहे है कि उनकी कार्यप्रणाली में निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादा का पालन दिखाई नहीं दे रहा है।इसलिए हम कांग्रेसजनों ने उन्हें राजा हरिश्चंद्र की पुस्तक भेजकर यह याद दिलाने का प्रयास किया है कि पद और प्रतिष्ठा से कहीं बड़ा सत्य और संविधान होता है। ज्ञानेश कुमार की शिक्षा वाराणसी के प्रतिष्ठित क्वींस कॉलेज से हुई है। काशी की धरती ज्ञान, सत्य और न्याय की धरती है। यहां की संस्कृति और परंपरा व्यक्ति को निष्पक्षता एवं नैतिकता का संदेश देती है। लेकिन आज वही ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहते हुए कांग्रेस और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों के घेरे में हैं। चुनाव आयोग की मुख्य चुनाव आयुक्त को यह समझना होगा कि उनका पद किसी राजनीतिक दल या सत्ता में बैठी सरकार के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि संविधान और देश की जनता के प्रति जवाबदेह रहने के लिए है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।ज्ञानेश कुमार को भेजी गई ‘सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र’ पुस्तक केवल एक किताब नहीं, बल्कि सत्य और नैतिकता का संदेश है। उम्मीद है कि वे इसे पढ़ेंगे और राजा हरिश्चंद्र के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने संवैधानिक पद की गरिमा, निष्पक्षता और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, संतोष चौरसिया, अब्दुल हमीद डोडे, रोशन श्रीवास्तव, नरसिंह दास, हिमांशु सिंह, पुलक त्रिपाठी, मो उज्जैर, सुशील पाण्डेय, सतेंद्र तिवारी, आशिष शर्मा, विजय देवल, रामजी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

SOURCE: MAHANAGAR CONGRESS PRESIDENT, RAGHAVENDRA CHAUBEY KA BAYAAN.