नौ दिवसीय रामचरितमानस पाठ का हुआ शुभारंभ।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ समिति के तत्वाधान में कार्तिक मास में होने वाले न दिवसीय रामचरितमानस पाठ का सोमवार को 111 ब्राह्मणों द्वारा शुभारंभ किया गया। पाठ का शुभारंभ करने हेतु सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमांडर राजेश्वर बालापुरकर, काल भैरव मंदिर के प्रधान पुजारी एवं श्री अनपूर्णा मंदिर महंत शंकर पुरी महाराज ने ब्यास पीठ एवं श्रीराम जानकी की पूजा व आरती कर की। अनूप मस्कारा, प्रदीप अग्रवाल, विमल लिल्हा, अंकुर अग्रवाल, बेनीमाधव पटेल द्वारा एक रामायण एक परिवार द्वारा संकल्प लेकर 111 ब्राह्मण द्वारा पाठ का शुभारंभ कराया गया। पाठ 24 नवंबर तक सुबह 8 से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा, तत्पश्चात विश्राम और संध्या काल में भजन-कीर्तन का आयोजन श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा प्रभु चरणों में श्रीराम धुन का आयोजन किया गया। काशी नगरी में श्रीराम का नाम की गूंज पूरे शहर में होगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कौशलपति शर्मा, मंत्री अजय खेमका, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार काबरा, संयोजक सुरेश तुलस्यान, महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक सराफ, सरवन शर्मा, रघु देव अग्रवाल, प्रभात खेतान आदि उपस्थित रहे।
SOURCE: INFORMATION BY SHRI RAMCHARITMANAS NAVAH PATH SAMITI, VARANASI.


