Kashi ka News श्री श्याम मंडल द्वारा निकली निशान शोभायात्रा।

 श्री श्याम मंडल द्वारा निकली निशान शोभायात्रा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री श्याम मंडल वाराणसी द्वारा 11 दिवसीय निशान शोभायात्रा के दूसरे दिन प्रातः 6 बजे मैदागिन स्थित पातालेश्वर मंदिर से यात्रा निकाली गई जो बुलानाला, चौक, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में जाकर प्रभु के चरणों में निशान अर्पण कर आरती उतारी गई तथा श्याम चालीसा पाठ के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया। श्याम प्रभु की रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। इसके पूर्व सर्व प्रथम श्याम ध्वजा का पूजन कार्यक्रम संयोजक जागृत गड़ोदिया, अमन अग्रवाल, श्रेयांश लोहिया, कृष्णा अग्रवाल, शिवांक शर्मा ने की और भक्तों को ध्वजा देकर यात्रा शुभारंभ की। पूरे मार्ग में भक्तों ने भजन 'चालो रे चालो भक्तों खाटू धाम चाला' व 'आएगा आएगा नीले चढ़ सांवरा आएगा' गाते चल रहे थे। गाड़ी पर कृष्ण रूपी प्रभु श्याम की तैलिंग चित्र फूलों से सजाई गई थी जो आगे चल रही थी, पीछे समाज की महिलाएं पुरुष बच्चे श्याम ध्वजा लिए चल रहे थे, महिलाएं सजी हुई थाली लिए चल रही थी। संयोजन में सुरेश तुलस्यान, प्रेम अग्रवाल, राजा राम, संजय चौरसिया, बुबना तथा संस्था की काफी सदस्यगण उपस्थित थे।

SOURCE: INFORMATION BY SHRI SHYAM MANDAL VARANASI.