Kashi ka News स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रविशंकर सिंह।

 स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रविशंकर सिंह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योगेन्द्र कुमार ने वाराणसी के प्रमुख समाजसेवी रविशंकर सिंह को संस्थान का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविशंकर सिंह के मनोनयन पर संस्थान के संरक्षक कृष्णनारायण सोनी, राष्ट्रीय सचिव विशेष कार्यसमिति अनिल कुमार वर्मा, राष्ट्रीय चेयरमैन शारदा शंकर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चंचल, राष्ट्रीय सचिव रोनी वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, राजेश सोनी, ज्योति सोनी, श्रीनाथ रस्तोगी, प्रमुख उद्यमी नन्हेलाल वर्मा (जौनपुर), किशन सेठ, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ व प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण से संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती एवं दिशा मिलेगी। रवि शंकर सिंह लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान समाज के उत्थान, एकता, संगठन विस्तार तथा सेवा कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। समाजसेवी रवि शंकर सिंह की मनोनयन से काशीवासियों में हर्ष की लहर है।

SOURCE: INFORMATION BY SWARNKAR BHARTI SEVA SANSTHAN.