Kashi ka News इनक्रेडिबल फाउंडेशन द्वारा हेयर, मेकअप एंड स्किन सेमिनार का आयोजन।

 इनक्रेडिबल फाउंडेशन द्वारा हेयर, मेकअप एंड स्किन सेमिनार का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। इनक्रेडिबल फाउंडेशन के तत्वावधान में हेयर, मेकअप एंड स्किन सेमिनार का भव्य आयोजन होटल ब्लिस बनारस में फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। सेमिनार में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी एवं हेयर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीकों, नए ट्रेंड्स और प्रोफेशनल स्किल्स से रूबरू कराना तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में नए अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन में हेयर, मेकअप एवं स्किन सेमिनार के साथ-साथ ब्राइडल कॉम्पिटिशन एवं मेहंदी कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी पहचान बनाने का एक बेहतर मंच मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ स्नेहा गुप्ता (एटॉमिक क्लिनिक) रहीं। सेमिनार में ब्यूटी एवं स्किन के क्षेत्र से जुड़ी विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव एवं तकनीकी जानकारियां साझा कीं। मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा, शुभी सिंह ने मेकअप की आधुनिक तकनीकों व नए ट्रेंड्स की जानकारी दी। हेयर एक्सपर्ट धर्मेंद्र ने केमिकल वर्क एवं एडवांस हेयर कटिंग की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। संचालन आर जे एवं प्रदीप शुक्ला के शानदार एंकरिंग से आयोजन में उत्साह व ऊर्जा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिजिटल पार्टनर विशाल विश्वकर्मा, फोटोग्राफी पार्टनर सनी खरवाल तथा सपोर्टिंग पार्टनर सोनू-मोनू, एवरग्रीन इलेक्ट्रिक एवं मुबारक अली का विशेष सहयोग रहा। डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने अतिथियों, एक्सपर्ट्स, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को एक बेहतर मंच प्रदान करना, उन्हें नई तकनीकों से जोड़ना और उनके हुनर को नई पहचान दिलाना है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री को नई दिशा देने का प्रयास जारी रहेगा।

SOURCE: INFORMATION BY INCREDIBLE FOUNDATION.