ग्लोबल कायस्थ कमेटी द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महमूरगंज, रघुनाथ नगर स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान चित्रगुप्त, लक्ष्मी नारायण, गणेश, संकट मोचन बाबा, राम दरबार, दुर्गा, गौरा माता पार्वती, राधा कृष्ण, कार्तिकेय, मां अन्नपूर्णा व नर्मदेश्वर महादेव आदि विग्रहों का बुधवार को पूजन आचार्य बलराम तिवारी ने सम्पन्न कराया। इस मौके पर मन्दिर को फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के चरणों में पुष्प अर्पित कर सभी के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। संचालन ग्लोबल कायस्थ कमेटी संस्थापक शशिकांत श्रीवास्तव ने किया। मंच संचालन आयोजक मंडल के दीपेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ‘गुड्डू’ ने संयुक्त रूप से किया। कमेटी द्वारा अतिथि गणों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों के अलावा समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित वाराणसी स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का भी कमेटी ने सम्मान किया। मानसी श्रीवास्तव द्वारा भजन के तत्पश्चात अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ चकाचौंध ज्ञानपुरी के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बनारस के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले कवियों ने अपने काव्य पाठ से पूरी महफ़िल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर नगर निगम वाराणसी के ब्रांड एंबेसडर अमित श्रीवास्तव की गंगा स्वच्छता व श्री राम जटायु सद्गति पर आधारित भाव नृत्य/नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में मनीष वर्मा, अक्षत वर्मा, शशि श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, रेखा वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, ऊषा जैन, प्रवीण सहाय, ज्योति श्रीवास्तव, फूलचंद, बबलू, डॉ अरविंद किशोर राय, डॉ राजीव वर्मा, डॉ अजीत प्रकाश, अर्पित श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, योगेश गिरी, ओम शंकर श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, डॉ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
SOURCE: INFORMATION BY SHASHIKANT SHRIVASTAV, FOUNDER GLOBAL KAYASTH, COMMMITTEE, VARANASI.


