Kashi ka News बाबा जी की फ्री पाठशाला में पुरातन छात्र समागम समारोह।

 बाबा जी की फ्री पाठशाला में पुरातन छात्र समागम समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। इंदिरा नगर कॉलोनी, चितईपुर स्थित बाबा जी की फ्री पाठशाला परिसर में सोमवार को पुरातन छात्र समागम समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैरियर काउंसलर रविंद्र सहाय (कैरियर गुरु), विशिष्ट अतिथि मर्यादा फाउंडेशन की संस्थापिका/राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशू अपराजिता रहे। इस अवसर पर पाठशाला के संचालक राजीव टंडन ने बताया कि पाठशाला के पुराने छात्र जो आज जाँब एवं स्टडी कर रहे हैं, समागम समारोह मे शामिल होकर पुरानी यादो के साथ ही वर्तमान के अपने-अपने अनुभव एक-दूसरे को साझा किए। उन्होने कहा कि संस्था द्वारा 2015 से गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि गरीब एवं कमजोर बच्चों को शिक्षित करना तथा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान करना है। सभी छात्रों ने प्रत्येक वर्ष दीपावली के दुसरे दिन छात्र समागम पर सहमती जताई। अतिथियों स्वागत एवं छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित, पाठशाला की संरक्षक, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका आरती टंडन ने किया। संचालन नितिन टंडन, धन्यवाद प्रकाश आस्था कपूर ने किया। इस अवसर पर चंदन पांडे, अलापनी सिंह, अंजलि जायसवाल, अपूर्व वार्ष्णेय, रिशु जायसवाल, अंजलि जायसवाल, पलक तिवारी, आकृति, इशिता, आदित्य सोनी आदि छात्रगण उपस्थित थे।

SOURCE: INFORMATION BY RAJIV TONDON, DIRECTOR BABA JI KI FREE PATHSHALA, INDIARA NAGAR CHITAIPUR, VARANASI.