Kashi ka News काशी मे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत।

 काशी मे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वाराणसी पहुंचे और गोवर्धन पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक समर्थकों और समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि सीएम डॉ मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव रहे। मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद समर्थकों और समाज के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं, अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’, पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, इंजी0 अशोक यादव, पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, अधिवक्ता शिवा यादव एवं विकास यादव, काशी के डोम राजा विश्वनाथ चौधरी बिट्टू, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। समापन पर पूजा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं सभी लोगों के प्रति आभार जताया। साथ ही काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

SOURCE: INFORMATION BY GOVARDHAN PUJA SAMITI, VARANASI.