Kashi ka News नौ दिवसीय कथा मे राम जन्मोत्सव देख श्रद्धालु हुए भावविभोर।

 नौ दिवसीय कथा मे राम जन्मोत्सव देख श्रद्धालु हुए भावविभोर।

रिपोर्ट : आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ समिति के तत्वाधान में कार्तिक मास में होने वाले नौ दिवसीय मानस पाठ के आज दूसरे दिन की शुरुआत समिति के अध्यक्ष कौशलपति शर्मा व धर्मपत्नी तारा शर्मा ने राम जी की पूजा, आरती कर 111 ब्राह्मणों द्वारा शुभारंभ कराया गया। आज दूसरे दिन भगवान राम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया, पूरे पंडाल को गुब्बारों से सजाया गया था, समाज की महिलाओं ने राम के जन्म उत्सव पर बधाइयां गाई और अशोक सर्राफ,अनूप, देवकी कपूर, संजय द्वारा सभी भक्तों व भूदेवों में बधाईया बांटी गई। आज के राम दरबार का श्रृंगार कमल मित्तल द्वारा कराया गया। साथ ही सुबह की भूदेवों की प्रसाद की व्यवस्था विनोद सर्राफ द्वारा कराई गई।जलपान की व्यवस्था, प्रहलाद दास अग्रवाल और दूध की सेवा स्मृतिशेष मोहन लाल केडिया द्वारा कराई गई और रात्रि प्रसाद की व्यवस्था जतन धानुका द्वारा कराया गया। संध्या काल में भजन-कीर्तन का आयोजन श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा किया गया। काशी नगरी में श्रीराम का जन्मोत्सवों बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष कौशलपति शर्मा, मंत्री अजय खेमका, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार काबरा, सुरेश तुलस्यान, संयोजक महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक सराफ, सरवन शर्मा, रघु देव अग्रवाल, प्रभात खेतान उपस्थित रहे।

SOURCE: INFORMATION BY SHRI RAMCHARITMANAS NAVAH PAATH SAMITI, VARANASI.