Kashi ka News दारानगर रामलीला की प्रसिद्ध भरत मिलाप संपन्न, गणेश गुप्ता ने की आरती।

 दारानगर रामलीला की प्रसिद्ध भरत मिलाप संपन्न, गणेश गुप्ता ने की आरती।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। दारानगर रामलीला कमेटी की प्रसिद्ध भरत मिलाप शनिवार को विशेश्वरगंज में धूमधाम से संपन्न हुई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम अवतार पांडे ने बताया कि लगभग 70 वर्ष से दारनगर की रामलीला होती आ रही है। आज की लीला मे चारों भाईयों का मिलन देख श्रद्धालुजन भावविभोर हो गए। भरत मिला के पश्चात रामलीला कमेटी के सहायक प्रधानमंत्री, भाजपा सदस्य एवं काशी गल्ला फड़िया संघ के महामंत्री गणेश गुप्ता ने बताया कि पूर्वजों के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज मयपरिवार अपने प्रतिष्ठान पर चारो भाई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता एवं हनुमान जी का विधिवत पूजन, भोग तथा आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लीला कमेटी के मनोज सिंह, श्याम किशोर श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, विष्णु दयाल सेठ, अजय यादव, आनंद सिंह अन्ना, सुनीता गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सानिध्य गुप्ता, वृद्धिका गुप्ता, बाल मुकुंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय जायसवाल बबलू, भगवान दास, नीरज कुमार, अभिजीत भारद्वाज पार्षद, सुधीर त्रिपाठी सहित हजारों श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

SOURCE: INFORMATION BY DARANAGAR RAMLEELA COMMITTEE.