Kashi ka News मर्यादा फाउंडेशन ने किया स्वच्छताकर्मी महिलाओं का सम्मान।

 मर्यादा फाउंडेशन ने किया स्वच्छताकर्मी महिलाओं का सम्मान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दीपावली के पावन पर्व पर काशी की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मर्यादा फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत शनिवार को बरेका स्थित एक सभागार में स्वच्छताकर्मी महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर संस्था की संस्थापिका/राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशू 'अपराजिता' ने बताया कि संस्था द्वारा नारी सशक्तिकरण के तहत दीपावली पर्व के अवसर पर 70 स्वच्छताकर्मी महिलाओं को परिधान साड़ी, दीपक एवं मिष्ठान देकर सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण रहा। 

संस्था निरंतर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं जनहित कार्यों द्वारा अनेकों कार्यक्रमों के जरिए जनसेवा के लिए संकल्पित है। 

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका/राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशू 'अपराजिता', अनुपमा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, वर्षा द्विवेदी, अनुराधा यादव, हेमा पाण्डेय, अंजना मौर्या, वंदना शर्मा, ऋचा शर्मा, भावना मिश्रा, नैना उपाध्याय, अंजू पाठक आदि सदस्यगण मौजूद थी।

SOURCE: INFORMATION BY MARYADA FOUNDATION, VARANASI.