Kashi ka News साहित्यिक संस्था काशी काव्य संगम द्वारा दिपावली व छठ मिलन समारोह।

 साहित्यिक संस्था काशी काव्य संगम द्वारा दिपावली व छठ मिलन समारोह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पूर्वांचल की साहित्यिक संस्थाओं में एक अग्रणी संस्था काशी काव्य संगम द्वारा बरेका संस्थान के सभागार मे दिपावली एवं छठ मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अख़लाक़ खान 'भारतीय', अध्यक्ष आलोक सिंह 'बेताब' एवं नामचीन कवियों, कवयत्रियों की उपस्थिति से एक काव्य संध्या आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्द्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कवि, इंजी0 राम नरेश 'नरेश', विशिष्ट अतिथि डॉ वंदना त्रिपाठी, मीनू अग्रवाल, त्रिभुवन सिंह, आलोक, बेताब व अख़लाक़ खान 'भारतीय' द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के तत्पश्चात गिरीश पांडेय 'काशिकेय' द्वारा वाणी वंदना व काव्य पाठ से हुआ। काव्य संध्या में डॉ महेंद्र नाथ तिवारी 'अलंकार', डॉ नसीमा निशा, आनंद कृष्ण 'मासूम', डॉ छोटे लाल सिंह 'मनमीत', नाथ सोनांचली, माधुरी मिश्रा, डॉ वत्सला, पत्रकार सूर्य दीप कुशवाहा, कुँवर सिंह, देवेन्द्र पांडेय, संगीता श्रीवास्तव, राम नरेश 'नरेश', आनंद कृष्ण 'मासूम', माधुरी मिश्रा आदि प्रसिद्ध कवियों ने छठ एवं दिपावली के कविताओं, गीत व गजल प्रस्तुत कर काव्य गोष्ठी को नई ऊंचाई प्रदान की। अंत मे संस्थापक/अध्यक्ष अख़लाक़ खान 'भारतीय' ने धन्यवाद ज्ञापन, अध्यक्ष आलोक सिंह 'बेताब' द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

SOURCE: INFORMATION BY KASHI KAVYA SANGAM SANSTHA.