काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति काशी नरेश के चित्र का हुआ लोकार्पण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। एकादशी के दिन मालवीय भवन के निदेशक प्रोफेसर पतञ्जलि मिश्र और सहायक निदेशक डॉ नारायण प्रसाद भट्टाराई की उपस्थिति मे महाराज कुमारी विष्णुप्रिया, महराज कुमारी हरिप्रिया एवं महाराज कुमारी कृष्णप्रिया ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मालवीय भवन में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह का कुलाधिपति दीर्घा में लगे चित्र का लोकार्पण किया और महाराज जी का विश्वविद्यालय के उन्नती और विकास में किए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने बताया कि 1966 से 2000 तक काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सबसे लंबे समय तक कुलाधिपति रहें है। आपका कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है। काशी नरेश की नातिन कुँवरी वरदा वसुप्रिया ने कहा कि विश्विद्यालय में महाराज का चित्र प्रेरणा का प्रतीक है, ऐसे महान देवतुल्य व्यक्तिव के धनी काशी नरेश के चित्र का लोकार्पण करना हम सबके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि महाराज काशिवासियो के लिए शिव के स्वरूप थे काशी उन्हे युगो युगो तक याद करेगी। अतिथियों का स्वागत चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। लोकार्पण समरोह मे डाॅ अशोक कुमार सिंह, कुंवर श्रीवरद नारायण, कुंवर ईशान, कुंवर बल्लभ नारायण, दीपाली राजकृष्ण, अलका गुप्ता, अंबरीश तिवारी, डॉ अभिषेक द्विवेदी, शशि शंकर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
SOURCE: INFORMATION BY KASHI HINDU VISHWAVIDYALAY, VARANASI.


