Kashi ka News रामनगर में "द रेमंड शाँप" नवीन शोरूम का शुभारंभ।

 रामनगर में "द रेमंड शाँप" नवीन शोरूम का शुभारंभ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रामनगर के मच्छरहट्टा में रविवार को विश्वप्रसिद्ध वस्त्र ब्रांड रेमंड के नए शोरूम ‘द रेमंड शॉप’ का भव्य उद्घाटन हुआ। वीए इंटरप्राइजेज के अंतर्गत शुरू हुए शोरूम का उद्घाटन संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्रा एवं जयपुरिया स्कूल्स के स्वामी दीपक बजाज ने किया। शोरूम में पुरुषों के लिए प्रीमियम सूटिंग-शर्टिंग फैब्रिक्स, रेडीमेड कपड़े, जैकेट, फैशन एक्सेसरीज और कस्टम टेलरिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिष्ठान का उद्देश्य रामनगर और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतर गुणवत्ता वाले परिधान और आधुनिक फैशन के विकल्प उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना भी रखी गई। इसके तहत उद्घाटन दिवस पर ₹5,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर पांच ग्राम और ₹10,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर 10 ग्राम का चांदी का सिक्का निःशुल्क देने की योजना घोषित की गई। समारोह में रमेश चौधरी, सुनील सुल्तानिया, जगदीश झुनझुनवाला, अवधेश खेमका, संजय मानसिंहका, अमन मानसिंहका, वृंदा खेमका, महेश चौधरी, राजेश जायसवाल और पंकज पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम संचालकों ने बताया कि प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण वस्त्र, आधुनिक डिजाइन और बेहतर सिलाई सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

SOURCE: INFORMATION BY RAYMOND SHOP MANAGEMENT, RAMNAGAR.