व्यापार मंडल फूलपुर ने विधायक डॉ अवधेश सिंह का जताया आभार।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह के सौजन्य से फूलपुर स्थित बारात घर सामुदायिक भवन और गायत्री माता मंदिर परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। व्यापार मंडल फूलपुर के निवेदन पर की गई इस व्यवस्था से दोनों सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्ट्रीट लाइट लगने पर फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ अवधेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि सामुदायिक भवन और मंदिर परिसर में रोशनी की व्यवस्था होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही रात्रि के समय आवागमन भी सुगम होगा। व्यापार मंडल फूलपुर ने इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक डॉ अवधेश सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया।
SOURCE: INFORMATION BY VYAPAR MADAL PHULPUR, VARANASI.


